मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:35 · नई दिल्ली संस्करण

पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, बेटी घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, बेटी घायल

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदाेई जनपद में अतरौली थाना क्षेत्र में पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना में मां को बचाने आई बेटी भी घायल हो गई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।सीओ संतोष सिंह ने गुरुवार काे बताया कि अतराैली थाना क्षेत्र के सीकरी गांव में रहने वाले रामसनेही का बुधवार की रात किसी बात काे लेकर पत्नी वेदना(35) से विवाद हाे गया। इससे आक्राेशित पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर दिया। पिता के कुल्हाड़ी से हमला करने पर मां काे बचाने आई बेटी रेशमा (13) पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस माैके पर पहुंची और मां-बेटी काे घायल हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरावन पहुंचाया। जहां डाॅक्टराें ने महिला काे मृत घाेषित कर दिया, जबकि गंभीर हालत में मृतक की बेटी काे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।इस घटना में पुलिस ने माैके पर साक्ष्य जुटाते हुए मृतका के चचेरे देवर रामनरेश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आराेपित काे गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें