मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

कुख्यात अपराधी सरगना डब्लू सिंह ने किया सरेंडर, सात साल से था फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कुख्यात अपराधी सरगना डब्लू सिंह ने किया सरेंडर, सात साल से था फरार

पलामू। कुख्यात अपराधी सरगना गैंगस्टर डब्लू सिंह उर्फ गौतम सिंह ने सरेंडर कर दिया है। पलामू जिला मुख्यालय सदर थाना में रविवार की देर रात एसपी रीष्मा रमेशन के समक्ष आत्मसमर्पण किया। सोमवार को एसपी कार्यालय में डब्लू सिंह को सार्वजनिक किया गया।

बता दें कि डब्लू के खिलाफ 37 मामले दर्ज हैं। वह पिछले सात साल से फरार चल रहा था। पलामू, लातेहार, रांची सहित अन्य जिलों में उसका आतंक था। वर्ष 2014 में उसे गिरफ्तार कर लातेहार से जेल भेजा गया था। 2018 में जमानत पर बाहर आने के बाद से लगातार फरार चल रहा था। वर्ष 2005 से 2021 तक उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में हत्या और रंगदारी के कई अपराधिक मामले दर्ज किए गए थे। फरार रहते उसके खिलाफ चार मामले दर्ज हुए थे। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।

उल्लेखनीय है कि राज्य का यह पहला मामला है कि किसी संगठित अपराधी गिरोह के सरगना ने पुलिस के समक्ष सरेंडर किया है।

इधर, सरेंडर करने के बाद डब्लू सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार और पलामू प्रशासन के विश्वास पर सरेंडर किया। अब वह सारे गलत काम छोड़कर मुख्यधारा से जुड़े रहना चाहता है। उसने जो गलती की है, उसका उसे पछतावा हैै। उसने कहा कि न्यायालय की शरण में जायेंगे। वहां से जो भी सजा मिलेगी, उसे भुगतने को तैयार हैं। डब्लू सिंह ने अन्य अपराधियों से भी अपराध की दुनिया से बाहर निकलकर मुख्यधार से जुड़ने की अपील की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें