मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

कई सेलिब्रिटीज के बाद अब कृति सेनन ने भी अलीबाग में समुद्र के किनारे खरीदी जमीन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

अलीबाग

मुंबई के पास एक तटीय शहर है। यह बीच डेस्टिनेशन सेलिब्रिटीज के लिए

आकर्षण का केंद्र बन गया है। अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना

खान, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बाद अब एक्ट्रेस कृति सेनन ने भी

अलीबाग में प्रॉपर्टी खरीदी है।

कृति सेनन ने अलीबाग में 2000 वर्ग फीट

का प्लॉट खरीदा है। कृति ने खुद अलीबाग में अपने निवेश के बारे में खुलकर

बात की है। उन्होंने कहा, "अब मैं सोल डी अलीबाग में 'द हाउस ऑफ अभिनंदन

लोढ़ा' में एक खुशहाल जमीन की मालकिन हूं। मैं अपने पोर्टफोलियो में शांति,

गोपनीयता और बढ़िया निवेश चाहती थी। मेरे पिता भी इस निवेश को लेकर

उत्साहित थे। यह प्लॉट अलीबाग के मध्य में स्थित है और मांडवा जेट्टी से 20

मिनट से भी कम दूरी पर है। सबसे बढ़कर 'द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा' ने मेरे

लिए इस जमीन को खरीदने की प्रक्रिया को बहुत आसान बना दिया। अलीबाग में

निवेश करने का इससे बेहतर समय कोई नहीं है।"

कृति से पहले अमिताभ बच्चन

ने यहां अप्रैल में 10 हजार वर्ग फीट जमीन खरीदी थी। अलीबाग में निवेश से

पहले कृति ने बेंगलुरु और गोवा में विला में भी निवेश किया है। अमिताभ

बच्चन और कृति सेनन ने ही नहीं, शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान का भी

अलीबाग में एक खूबसूरत घर है। उनका आलीशान बंगला 20 हजार वर्ग मीटर से भी

ज्यादा क्षेत्रफल में फैला हुआ है। इस

आकर्षक बंगले की कीमत 15 करोड़ रुपये

है और इसमें स्विमिंग पूल के साथ एक बगीचा भी है। इसके अलावा शाहरुख की

बेटी सुहाना ने एक्टिंग डेब्यू से पहले अलीबाग में डेढ़ एकड़ कृषि भूमि

खरीदी थी, जिसकी कीमत 12.91 करोड़ रुपये थी। सुहाना का फार्म अलीबाग शहर से

12 मिनट

की दूरी पर है। बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

के पास भी अलीबाग में एक आलीशान बीचफ्रंट बंगला है। इस जोड़े ने 2021 में

अलीबाग में 22 करोड़ रुपये में एक बंगला खरीदा था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें