मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

क्रशर प्लांट में खड़ी पोकलेन मशीन में अपराधियों ने लगाई आग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
क्रशर प्लांट में खड़ी पोकलेन मशीन में अपराधियों ने लगाई आग

पलामू। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दमदमी सोहेया पहाड़ के समीप क्रशर प्लांट में खड़ी एक पोकलेन में शुक्रवार रात एक पल्सर बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने आग लगा दी। पोकलेन की कीमत करीब 80 लाख बताई जा रही है।घटना रात्रि करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। रात्रि में ही क्रशर प्लांट के मालिकों ने हुसैनाबाद थाना पुलिस की मदद से दमकल की गाड़ी बुलाकर आग पर काबू पाया।घटना के संबंध में प्लांट के मुंशी ने बताया कि रात में अंधेरे की वजह पूरा समझ में नहीं आया। मगर इतना दिखा कि एक पल्सर बाइक पर सवार दो तीन लोग आए। उन्होंने पोकलेन पर तेल डाल कर आग लगा दी।प्लांट में मौजूद गार्ड ने जब शोर मचाया तो अपराधी फायरिंग करते हुए बाइक भाग गए।उन्होंने बताया कि पांच-छह दिन पहले भी पल्सर बाइक पर दो लोग आए थे। वह पोकलेन की चाभी लेकर चले गए थे। उन्होंने धमकी दी थी कि क्रशर नहीं चलेगा। इस घटना के पीछे रंगदारी या कुछ और मामला है, यह जांच से ही स्पष्ट होगा। घटना के बाद शनिवार सुबह हुसैनाबाद थाना पुलिस ने मुंशी और गार्ड का बयान लिया और छानबीन में जुट गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें