मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:03 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

विष्णुपुर।कोतुलपुर में एक भाजपा कार्यकर्ता के मृत पाए जाने से तनाव की स्थिति बन गई है। मृतक की पहचान सुमन मंडल (32) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सुमन मंडल इंडस चार नंबर मंडल के भाजपा अध्यक्ष रह चुके थे। वह कोतुलपुर के पहाड़पुर इलाके के निवासी थे। स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई है।घटना देर रात की बताई जा रही है। सुबह तड़के जब स्थानीय लोग रास्ते से गुजर रहे थे, तब सड़क किनारे खेत में उनका रक्तरंजित शव पड़ा हुआ देखा गया, जिसके बाद ग्रामवासियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रात के समय इलाके में कुछ संदिग्ध लोगों की आवाजाही देखी गई थी, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।इस विषय पर, भाजपा के बिष्णुपुर जिला अध्यक्ष सुजीत अगस्ति ने कहा है कि वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मृतक के घर जा रहे हैं और पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि इतनी गंभीर घटना के पीछे जो भी लोग हों, उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। राजनीतिक रंजिश की संभावना खंगाली जा रही है, साथ ही साथ पारिवारिक अशांति की समस्या भी कारण हो सकता है, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें