मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

कोलकाता: छत पर झगड़े में युवक की गोली मारकर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कोलकाता: छत पर झगड़े में युवक की गोली मारकर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक हत्याकांड का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दो लोग देर रात छत पर बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग आए और झगड़ा शुरू हो गया। इसमें एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति घायल बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 1 बजे पटुली थाना पुलिस को सूचना मिली कि पुरबा फूल बागान इलाके में एक बिल्डिंग की छत पर झगड़ा हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहां पहुंचने पर देखा गया कि दो लोग गंभीर रूप से घायल पड़े थे। दोनों को बिना देर किए अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने राहुल दे उर्फ बुम्बला को मृत घोषित कर दिया।

उसके सिर में गोली लगी थी, जिस वजह से उसकी मौत हो गई। वहीं, दूसरा युवक जीत बाल-बाल बचा है। गोली उसके सिर को छूकर निकल गई। उसके सिर पर कट का निशान है। फिलहाल, उसका इलाज चल रहा है। हालांकि, उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घायल जीत ने पुलिस को बताया कि वह और राहुल छत पर बैठकर शराब पी रहे थे। उसी दौरान कुछ लोग वहां आ पहुंचे और अचानक उन पर हमला कर दिया।

पहले तो मारपीट हुई, लेकिन बाद में मामला इतना बढ़ गया कि गोली चल गई। इसी गोलीबारी में राहुल की मौके पर ही जान चली गई, जबकि जीत किसी तरह बच गया, लेकिन वह घायल हो गया।

पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए सभी आरोपियों की पहचान कर ली है। अब तक चार लोगों को पकड़ लिया गया है। इनमें दीप रॉय (33 वर्ष) उर्फ पुकाई और बिधान बनर्जी (27 वर्ष), जो नारेंद्रपुर थाना इलाके के रहने वाले हैं, शामिल हैं। इसके अलावा, राजा बनिक (36 वर्ष), जो नेताजी नगर क्षेत्र का निवासी है और जयंतो घोष को भी हिरासत में लिया गया है।

फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि झगड़े की असली वजह क्या थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें