मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

कोलकाता मेट्रो का बड़ा निर्णय, परीक्षार्थियों के लिए बदला रविवार का शेड्यूल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कोलकाता मेट्रो का बड़ा निर्णय, परीक्षार्थियों के लिए बदला रविवार का शेड्यूल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड की परीक्षा के मद्देनजर मेट्रो रेलवे प्रशासन ने रविवार, 12 अक्टूबर को परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष मेट्रो सेवाएं संचालित करने का निर्णय लिया है।सामान्यतः रविवार को मेट्रो सेवा सुबह नौ बजे से शुरू होती है, लेकिन इस बार परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ब्लू लाइन और ग्रीन लाइन पर सुबह सात बजे से ही मेट्रो चलनी शुरू हो जाएगी।मेट्रो रेलवे के अनुसार, ब्लू लाइन पर रविवार को कुल 138 सेवाएं (69 अप और 69 डाउन) चलाई जाएंगी, जबकि सामान्य रविवार को 130 सेवाएं होती हैं। सुबह सात बजे से नौ बजे तक अप और डाउन दोनों दिशाओं में हर 30 मिनट के अंतराल पर मेट्रो चलेगी। अंतिम सेवा का समय पूर्ववत रहेगा।पहली मेट्रो सुबह सात बजे नोआपाड़ा से शहिद खुदीराम तक जाएगी (अन्य रविवारों की तुलना में दो घंटे पहले), जबकि दूसरी ओर से सुबह सात बजकर चार मिनट पर शहिद खुदीराम से दक्षिणेश्वर के लिए रवाना होगी। वहीं सुबह सात बजकर 20 मिनट पर दक्षिणेश्वर से शहिद खुदीराम की ओर पहली मेट्रो चलेगी।अंतिम सेवाएं क्रमशः रात 9:30 बजे शहिद खुदीराम से दक्षिणेश्वर, रात 9:33 बजे दक्षिणेश्वर से शहिद खुदीराम, और रात 9:43 बजे शहिद खुदीराम से दमदम के बीच चलाई जाएंगी।ग्रीन लाइन पर रविवार को कुल 112 सेवाएं (56 अप और 56 डाउन) दी जाएंगी, जबकि अन्य रविवारों में केवल 104 सेवाएं चलती हैं। सुबह सात बजे से नौ बजे तक हर 30 मिनट के अंतराल पर मेट्रो सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।पहली सेवा सुबह सात बजे हावड़ा मैदान से सॉल्टलेक सेक्टर-पांच के लिए चलेगी (अन्य रविवारों में सुबह नौ बजे), और सुबह सात बजकर दो मिनट पर सॉल्टलेक सेक्टर-पांच से हावड़ा मैदान के लिए रवाना होगी। अंतिम सेवाएं क्रमशः रात 9:45 बजे हावड़ा मैदान से सॉल्टलेक सेक्टर-पांच और रात 9:47 बजे सॉल्टलेक सेक्टर-पांच से हावड़ा मैदान के बीच चलेंगी।रविवार को येलो लाइन पर सामान्य सेवा जारी रहेगी, जबकि पर्पल लाइन और ऑरेंज लाइन पर अन्य रविवारों की तरह कोई सेवा नहीं रहेगी।मेट्रो अधिकारियों ने कहा कि यह निर्णय परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें