मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

कोलकाता में कड़ी सुरक्षा, ईडन गार्डन्स टेस्ट मैच के लिए विशेष इंतज़ाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कोलकाता में कड़ी सुरक्षा, ईडन गार्डन्स टेस्ट मैच के लिए विशेष इंतज़ाम

कोलकाता। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शुक्रवार से शुरू होने वाले क्रिकेट टेस्ट मैच को लेकर कोलकाता पुलिस ने पूरे महानगर में सुरक्षा कड़ी कर दी है। विशेष रूप से ईडन गार्डन्स स्टेडियम और उसके आसपास के इलाकों में व्यापक सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं।पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों टीमों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए होटल से लेकर अभ्यास स्थलों तक आने-जाने के दौरान विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था मैच के सभी पांच दिनों तक सख्ती से लागू रहेगी।इसी बीच, कोलकाता पुलिस ने मैदान इलाके और ईडन गार्डन्स के आसपास वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए 14 नवम्बर से 18 नवम्बर तक के लिए विस्तृत यातायात परामर्श (ट्रैफिक एडवाइजरी) भी जारी किया है।अधिकारी ने बताया कि मैच के दिनों में सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक स्टेडियम क्षेत्र और आसपास के इलाकों में सभी मालवाहक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। साथ ही, सार्वजनिक परिवहन के मार्गों में भी बदलाव किया गया है ताकि यातायात सुचारु बना रहे।पुलिस अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि ट्रैफिक और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश भीड़ की स्थिति और वास्तविक परिस्थितियों के आधार पर समय-समय पर संशोधित किए जा सकते हैं।ईडन गार्डन्स में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाला यह मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें