कोल्हान डीआईजी ने कहा - नक्सली सरेंडर करे अन्यथा मारे जाएंगे
रांची: लोकसभा चुनाव को लेकर जमशेदपुर में पुलिस प्रशासन की अंतरराज्जीय स्तर की बैठक हुई। इस बैठक में झारखंड कोल्हान डीआईजी, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई जिलों के उपायुक्त, एसएसपी और प्रशासनिक वरीय अधिकारी मौजूद रहे। डीआईजी ने कहा कि नक्सली सरेंडर करें अन्यथा मारे जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में हो इसे लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। राज्य स्तर पर बैठक कर कई दिशा निर्देश दिए जा रहे है। इधर कोल्हान के तीनों जिला में भय मुक्त माहौल में चुनाव हो इसे लेकर जमशेदपुर के उपायुक्त कार्यालय सभागार में अंतरराज्जीय स्तर पर बैठक हुई। इसमें कोल्हान के तीनों जिला के उपायुक्त, पुलिस अधिकारी के अलावा कोल्हान के तीनों जिला से सटे पश्चिम बंगाल, ओड़िसा के सीमावर्ती जिला के उपायुक्त और वरीय प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इसमें शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने को लेकर रणनीति बनाई गयी। इस बैठक में ओडिशा राज्य के क्योंझर, सुंदरगढ़, मयूरभंज, पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम, पुरुलिया और पक्षिमी मेदनापुर जिला के वरीय अधिकारी मौजूद रहे। कोल्हान डीआईजी मनोज रतन चौथे ने कहा कि सीमावर्ती इलाके मे सूचना साझा करने के लिए निर्देशित किया गया है। हेलीकॉपटर से मॉनिटरिंग की जाएगी।





