मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

कोडरमा के सैलून संचालक पति- पत्नी की मौत, आग जलाकर सोने के बाद हुआ हादसा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कोडरमा के सैलून संचालक पति- पत्नी की मौत, आग जलाकर सोने के बाद हुआ हादसा

कोडरमा।कोडरमा थाना अंतर्गत पूर्णानगर में गत गुरुवार की रात सोए हुए अवस्था में पति पत्नी की मौत हो गई है। मृतक दंपति की पहचान सैलून संचालक वीरेंद्र शर्मा उर्फ नन्हकी (58) और उनकी पत्नी कांति देवी (52) के रूप में की गई है। रात में आग जलाकर सोने और दम घुटने से हुई मौत बताई जा रही है। घटना की जानकारी देते हुए मृतक दंपति की बड़ी बहू जयंती देवी ने बताया कि गुरुवार की शाम उनके ससुर वीरेंद्र शर्मा अपने आंख से संबंधित कुछ समस्या को लेकर सदर अस्पताल गए हुए थे। वह वापस घर लौटे और पूरा परिवार खाना खाने के बाद रात के करीब 11 बजे अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। अत्यधिक ठंड के कारण वीरेंद्र शर्मा और उनकी पत्नी लकड़ी का चूल्हा जिसमें लकड़ी जल रही थी, उसे लेकर अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह करीब 6 बजे जब उनकी बहू उठी और घर में झाडू लगा रही थी, इसी दौरान वे अपने सास ससुर के कमरे में झाडू लगाने पहुंची तो देखा कि कमरे में दोनो तरफ उनके सास और ससुर जमीन पर बेसुध अवस्था में गिरे हुए थे। वहीं उन दोनों के नाक से खून बह रहा था। उसने शोर मचाया और अपने पति व परिवार के अन्य सदस्यों को उठाया। इसके बाद उन दोनों को लेकर सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे दो पुत्र, दो बहू और पुत्री दामाद को छोड़ गए हैं। मृतक कोडरमा स्थित तिरंगा चौक क्लासिक हेयर ड्रेसर नामक सैलून दुकान चला कर अपना जीवन यापन किया करते थे।इधर परिजनों का घटना के बाद से रो-रो कर बुरा हाल है। मामले की खबर पाकर कोडरमा पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और घटना को लेकर मृतक के पुत्र से लिखित बयान दर्ज करवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें