मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

रांची से अपहृत मासूम भाई-बहन 12 दिन बाद सुरक्षित बरामद, दो गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रांची से अपहृत मासूम भाई-बहन 12 दिन बाद सुरक्षित बरामद, दो गिरफ्तार

रांची। झारखंड पुलिस ने रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से अपहृत चार और पांच वर्ष के मासूम भाई-बहन अंश और अंशिका को 12 दिन बाद सकुशल बरामद कर लिया है। दोनों बच्चों की बरामदगी रामगढ़ जिले के चितरपुर इलाके से की गई है।

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। बच्चों के लापता होने के बाद पूरा शहर आंदोलित हो उठा था। 2 जनवरी को धुर्वा स्थित मौसीबाड़ी खटाल से दोनों बच्चे घर के पास स्थित एक किराना दुकान से सामान लेने के लिए दोपहर करीब तीन बजे निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे।

काफी देर तक तलाश के बावजूद जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने अगले दिन, 3 जनवरी को धुर्वा थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

इसके बाद रांची पुलिस ने व्यापक स्तर पर तलाश अभियान शुरू किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर 40 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। पुलिस ने तकनीकी और मानवीय खुफिया दोनों स्तरों पर कार्रवाई करते हुए 5000 से अधिक मोबाइल नंबरों की जांच की, वहीं शहर और आसपास के इलाकों में लगे करीब 2000 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए।

इसके साथ ही स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से पोस्टर अभियान चलाया गया और बच्चों की सूचना देने वालों के लिए चार लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई।

बच्चों के लंबे समय तक लापता रहने से शहर में आक्रोश फैल गया था। विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने लगातार प्रदर्शन किए। रविवार को धुर्वा सबटाउन बंद भी रखा गया था। मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने संज्ञान लेते हुए झारखंड के डीजीपी से रिपोर्ट तलब की थी।

लगातार दबाव और सघन जांच के बीच पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे, जिसके आधार पर टीम रामगढ़ के चितरपुर पहुंची और दोनों बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया। जानकारी मिली है कि बच्चों को खानाबदोश गुलगुलिया गिरोह ने अगवा किया था। पुलिस के अनुसार बच्चों की सेहत ठीक है और उन्हें परिजनों के सुपुर्द करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और अपहरण के पीछे के कारणों तथा नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है। झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्र अपराह्न 12.30 बजे खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले पर विस्तृत जानकारी देंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें