मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:41 · नई दिल्ली संस्करण

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शेयर किया अपनी 'राजकुमारी' का नाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शेयर किया अपनी 'राजकुमारी' का नाम

मुंबई। अभिनेत्री कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा कुछ समय पहले ही माता-पिता बने थे। दोनों ने शुक्रवार को अपने प्रशंसकों के साथ अपनी बेटी का नाम शेयर किया है।

अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी के पैरों की तस्वीर शेयर की, जिसके साथ उन्होंने नाम का खुलासा करते हुए लिखा, "हमारी दुआओं से लेकर बांहों तक।

हमारी प्यारी दुलारी, राजकुमारी। सरायाह मल्होत्रा।"

पोस्ट शेयर करने के बाद कियारा और सिद्धार्थ के दोस्तों और साथी कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और कमेंट सेक्शन में प्यार और शुभकामनाओं की बौछार कर दी। कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी कमेंट किए।

करण जौहर ने हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट सेक्शन में लिखा, "मेरा प्यार और आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ है।

अभिनेता वरुण धवन, संजय कपूर और मनीष मल्होत्रा ने हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी।

बता दें कि 15 जुलाई 2025 को कियारा ने मुंबई के रिलायंस हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया था। इस बात की जानकारी सिद्धार्थ और कियारा ने सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्तों और प्रशंसकों को दी थी।

हालांकि, बेटी के जन्म को काफी समय हो गया है, लेकिन अभी दोनों ने बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है।

वहीं, मां बनने के बाद अभिनेत्री की पहली फिल्म वॉर-2 थी, जिसमें अभिनेत्री ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ सिद्धार्थ सिब्बल, अनुपम भट्टाचार्य, आशुतोष राणा, अनिल कपूर, वरुण वडोला, विजय विक्रम सिंह, रेशमा, केसी शंकर, और शब्बीर अहलूवालिया जैसे एक्टर्स अहम भूमिकाओं में थे।

रिलीज के बाद फिल्म ने अच्छी कमाई की थी।

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी 'वॉर 2' में जूनियर एनटीआर खलनायक की भूमिका में हैं, जबकि कियारा आडवाणी और ऋतिक रोशन लीड रोल में हैं। यह फिल्म कबीर धालीवाल (ऋतिक रोशन) की कहानी को आगे बढ़ाती है, जो नए खतरे, खतरनाक एजेंट (जूनियर एनटीआर) से देश को बचाने की जंग लड़ता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें