मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले खेसारी लाल यादव को मिला युवाओं का समर्थन, खुशी से गदगद हुए सिंगर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले खेसारी लाल यादव को मिला युवाओं का समर्थन, खुशी से गदगद हुए सिंगर

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा में हिट ट्रेंडिंग मशीन बनने के बाद खेसारी लाल यादव राजनीति में उतर चुके हैं। सिंगर को राष्ट्रीय जनता दल यानी आरजेडी ने टिकट दिया है और वे छपरा से बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने वाले हैं, लेकिन चुनाव से पहले ही सिंगर का दबदबा अपने चुनावी क्षेत्र में देखने को मिल रहा है और जनता का पूरा सपोर्ट भी मिल रहा है और इसका सबूत है खेसारी का लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट।

खेसारी लाल यादव ने अपना सोशल मीडिया अपडेट किया है और युवाओं के साथ फोटोज पोस्ट की हैं। फोटो में खेसारी के गले में माला है और पीछे युवाओं की भीड़ है, जो खेसारी को सपोर्ट करने पहुंचे हैं। नजारा देखकर सिंगर भी खुश हैं क्योंकि चुनाव से पहले ही उन्हें युवाओं का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने फोटोज पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, "हमनी के भोजपुरिया जवानन से बड़का इंस्पिरेशन केहू ना हो सकेला! ई मेहनत, ई जूनून देख के दिल गदगद हो गइल...फायर है आप सब।"

कमेंट सेक्शन में ही फैंस खेसारी का फुल सपोर्ट कर रहे हैं और उन्हें छपरा का भावी विधायक बता रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, "भईया की ही सरकार आएगी, आपको फुल सपोर्ट मिलेगा।"

एक अन्य यूजर ने लिखा, "आपकी जीत पक्की है खेसारी भईया, छपरा में लालटेन जलाना है और खेसारी भैया को विधानसभा पहुंचना है, तभी तेजस्वी भैया मुख्यमंत्री बन सकते हैं।"

बिहार विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कराने के लिए खेसारी लगातार जनता से मिल रहे हैं और ग्राउंड लेवल पर जाकर प्रचार कर रहे हैं। हाल ही में वे देवरिया, टेकनिवास, कचनार, करईछपरा, जिगना और रेपुरा जैसी जगहों पर प्रचार के लिए पहुंचे थे। सिंगर को अभी तक जहां भी गए हैं, जनता की तरफ से अच्छा रिस्पांस मिला है।

अब खेसारी ने ये पॉपुलैरिटी अपने गानों और फिल्मों की वजह से पाई है, लेकिन क्या विधायक के रूप में जनता खेसारी को उतना प्यार देगी, ये तो चुनावों के परिणाम आने पर पता चलेगा।

वर्क फ्रंट की बात करें तो खेसारी की फिल्म 'जमानत' आ रही है, जिसका पहला प्रमोशनल सॉन्ग 'जियो-जियो रे खेसारी' रिलीज हो चुका है। सॉन्ग में खेसारी का दबंग अवतार दिखाया गया है, लेकिन अभी तक फिल्म की रिलीज डेट का एलान नहीं हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें