मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

खरगे ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर उठाए सवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
खरगे ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर उठाए सवाल

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़े मुद्दों पर अपनी आपत्तियां और मांगें रखी हैं। उन्होंने संसद के विशेष सत्र बुलाने के फैसले पर भी सवाल उठाए हैं।खरगे ने प्रधानमंत्री को शनिवार रात लिखे पत्र में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 को सितंबर 2023 में संसद ने सर्वसम्मति से पारित किया था और उस समय इसे तत्काल लागू करने की मांग की गई थी। व्यापक सहमति के बावजूद सरकार ने इसे लागू नहीं किया। अब करीब 30 महीने बाद बिना पर्याप्त जानकारी साझा किए विशेष सत्र बुलाया जा रहा है, जिससे सार्थक चर्चा संभव नहीं होगी।कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने परिसीमन और अन्य अहम पहलुओं पर विपक्ष को विश्वास में नहीं लिया है। उन्होंने सुझाव दिया कि 29 अप्रैल के बाद, जब वर्तमान चुनाव प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी, तब सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए, ताकि सभी दलों के साथ व्यापक चर्चा हो सके। बिना स्पष्ट विवरण के किसी भी संवैधानिक संशोधन पर चर्चा अधूरी रहेगी।खरगे ने यह भी आरोप लगाया कि राज्यों के चुनाव के दौरान विशेष सत्र बुलाना राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास प्रतीत होता है। उन्होंने सरकार के पिछले फैसलों जैसे नोटबंदी, जीएसटी, जनगणना और संघीय ढांचे से जुड़े मुद्दों का जिक्र करते हुए कहा कि इन मामलों में सरकार का रिकॉर्ड भरोसा पैदा नहीं करता। लोकतंत्र में सभी राज्यों और दलों को समान रूप से सुना जाना चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें