मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:43 · नई दिल्ली संस्करण

केरल : महिला सहकर्मी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिसकर्मी निलंबित, विभागीय कार्रवाई तेज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
केरल : महिला सहकर्मी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिसकर्मी निलंबित, विभागीय कार्रवाई तेज

कोल्लम। केरल के कोल्लम जिले में महिला पुलिसकर्मी से दुष्कर्म के गंभीर आरोप सामने आने के बाद केरल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सिविल पुलिस अधिकारी को निलंबित कर दिया है।

प्रारंभिक जांच में अधिकारी का आचरण पुलिस बल की गरिमा के अनुरूप नहीं पाया गया, जिसके बाद यह कदम उठाया गया।

निलंबन की कार्रवाई सिटी पुलिस कमिश्नर ने की। निलंबित सिविल पुलिस अधिकारी का नाम नवास बताया गया है, जो घटना के समय नींदाकारा कोस्टल पुलिस स्टेशन में प्रतिनियुक्ति पर तैनात था।

यह कथित घटना 6 नवंबर को हुई। शिकायत के अनुसार, महिला पुलिस अधिकारी अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद शौचालय से लौट रही थी, तभी आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बताया गया है कि यह घटना पुलिस परिसर के भीतर हुई, जिससे पुलिस बल के भीतर सुरक्षा, अनुशासन और कार्यस्थल की गरिमा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

महिला अधिकारी ने इस मामले में सीधे पुलिस कमिश्नर से शिकायत की थी। इसके बाद चवारा पुलिस स्टेशन में आरोपी नवास के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मामला वरिष्ठ प्रशासनिक स्तर पर उठाया गया, जिसके बाद विभाग ने बिना देरी किए कार्रवाई की।

अधिकारियों के अनुसार, निलंबन का फैसला आरोपों की गंभीरता और पुलिस सेवा की विश्वसनीयता तथा नैतिक अधिकार बनाए रखने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए लिया गया।

निलंबन आदेश में पुलिस कमिश्नर ने कहा कि नवास पर लगाए गए आरोपों से पुलिस बल की छवि को ठेस पहुंची है और वर्दी की गरिमा को नुकसान पहुंचा है।

आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि आरोप सिद्ध होते हैं, तो यह सेवा नियमों और पुलिसकर्मियों से अपेक्षित नैतिक मानकों का गंभीर उल्लंघन होगा।

इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस महकमे के भीतर और नागरिक समाज के बीच चिंता का माहौल है। कई संगठनों ने दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और महिला कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मजबूत आंतरिक तंत्र की मांग की है।

पुलिस अधिकारियों ने दोहराया है कि दुष्कर्म के मामलों में पुलिस बल की नीति 'जीरो टॉलरेंस' की है। संस्था की गरिमा और विश्वसनीयता को कमजोर करने वाले किसी भी कृत्य से सख्ती से निपटा जाएगा। आगे की कानूनी और विभागीय कार्रवाई जांच के नतीजों के आधार पर की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें