मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

केरल: भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के मामले में 15 को मौत की सजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता की हत्या के मामले में आज 15 लोगों को मौत की सजा सुनाई गई है।

भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष रंजीत श्रीनिवासन की पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया और ‘सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया’ (एसडीपीआई) के कार्यकर्ताओं ने हत्या कर दी थी।

केरल के अलप्पुझा में रंजीत श्रीनिवासन की उनकी माता, पत्नी और बच्चों के सामने उनके आवास पर 19 दिसंबर 2021 को निर्मम हत्या कर दी गई थी।

मावेलिक्कारा के अतिरिक्त सत्र न्यायालय के न्यायाधीश बीजी श्रीदेवी ने माना कि मामला रेयरेस्ट ऑफ द रेयर है और इसमें कोई शक नहीं है कि 15 आरोपित उनकी हत्या में संलिप्त थे।

यह हत्या को इससे पहले पीएफआई के कार्यकर्ता की हत्या से जोड़कर देखा जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अल पूजा जिले और आसपास के क्षेत्र सहित संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यह पहला ऐसा मामला है जब केरल में किसी हत्या के सभी आरोपितों को मौत की सजा सुनाई गई हो।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें