मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

आखिरी एपिसोड के करीब 'कौन बनेगा करोड़पति 17', बोझिल महसूस कर रहे अमिताभ बच्चन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आखिरी एपिसोड के करीब 'कौन बनेगा करोड़पति 17', बोझिल महसूस कर रहे अमिताभ बच्चन

मुंबई। बॉलीवुड के मेगास्टार और टीवी के जाने-माने होस्ट अमिताभ बच्चन हमेशा अपने फैंस और दर्शकों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहे हैं। चाहे फिल्मों में उनकी भूमिका हो या छोटे पर्दे पर गेम शो की प्रस्तुति, उनके काम की ऊर्जा और जुनून हर किसी को प्रभावित करता है। इस बीच उनका लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 17' अपने सीजन के आखिरी एपिसोड की ओर बढ़ रहा है।

ऐसे में उन्होंने अपने ब्लॉग में शो से जुड़े अनुभव साझा किए।

अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा, ''शो जैसे-जैसे खत्म होने के करीब आ रहा है, मुझे समय धीमा महसूस होने लगा है। काम न होने की वजह से एक अजीब-सी सुस्ती और बेचैनी मेरे मन में उठ रही है।''

उन्होंने कहा, ''बिना काम के दिन जैसे लंबा और बोझिल लगने लगता है और यह अनुभव कभी-कभी थकान और तनाव भरा होता है।''

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर आगे लिखा, ''काम की आदत बनाए रखना मुश्किल हो जाता है। यह समय ऐसा है जैसे मैं बिना किसी दिशा के बड़े मैदान में धीरे-धीरे चल रहा हूं। इसमें फंसकर थके हुए पैरों को बाहर निकालने और फिर से सक्रिय होने की पूरी कोशिश करूंगा।''

'कौन बनेगा करोड़पति' मूल रूप से ब्रिटिश शो 'हू वॉन्ट्स टू बी अ मिलियनेयर?' का हिंदी संस्करण है।

यह शो 2000 में शुरू हुआ और तब से हिंदी भाषी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। इस शो को अमिताभ बच्चन ही होस्ट करते रहे हैं, केवल तीसरे सीजन में शाहरुख खान ने एक सीजन के लिए उनकी जगह ली थी।

शो का फॉर्मेट काफी रोचक और सरल है। इसमें कंटेस्टेंट से मल्टीपल चॉइस सवाल पूछे जाते हैं और उन्हें चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनना होता है। अगर कंटेस्टेंट उत्तर देने में असमर्थ होते हैं या कोई संदेह होता है, तो उनके पास मदद लेने के लिए लाइफलाइन होती है।

'कौन बनेगा करोड़पति 17' सोनी टीवी और सोनी लिव पर उपलब्ध है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें