Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर सरगी का शुभ मुहूर्त, दिल्ली से पटना तक सूर्योदय टाइम - पूरी लिस्ट देखें
करवा चौथ सरगी टाइम 2026: करवा चौथ 29 अक्टूबर गुरुवार को है। सरगी सूर्योदय से पहले खाई जाती है। शुभ समय सुबह 3:30 से 5:30 बजे तक है, ब्रह्म मुहूर्त 04:48 से 05:39 बजे तक। सूर्योदय: दिल्ली में 06:31 AM, पटना में 06:56 AM, लखनऊ में 06:14 AM, मुंबई में 06:37 AM। व्रत मुहूर्त: व्रत सुबह 06:31 से रात 08:17 चंद्रोदय तक। पूजा मुहूर्त शाम 05:38 से 06:56 तक है।

करवा चौथ सुहागिन महिलाओं का सबसे बड़ा पर्व है। हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को यह व्रत रखा जाता है। इस बार करवा चौथ का त्योहार गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार चतुर्थी तिथि 29 अक्टूबर की रात 01:06 बजे शुरू होगी और उसी रात 10:09 बजे समाप्त होगी। इसलिए व्रत 29 अक्टूबर गुरुवार को ही मान्य रहेगा। इस व्रत की सबसे खास बात यह है कि यह सूर्योदय से चंद्रोदय तक निर्जला रखा जाता है। व्रत की शुरुआत सरगी से होती है, इसलिए सरगी का सही समय जानना बहुत जरूरी है। अगर आप गलत समय पर सरगी खाती हैं तो व्रत अधूरा माना जा सकता है।
सरगी सास अपनी बहू को आशीर्वाद के रूप में देती है। इसमें मिठाई, फल, मेवा, कपड़े और श्रृंगार का सामान होता है। शास्त्रों में कहा गया है कि सरगी हमेशा सूर्योदय से पहले, ब्रह्म मुहूर्त में खानी चाहिए। Karwa Chauth 2026 Sargi Muhurat: इस साल सरगी खाने का सबसे उत्तम समय सुबह 03:30 बजे से 05:30 बजे तक रहेगा। पंचांग के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:48 बजे से 05:39 बजे तक रहेगा। कोशिश करें कि इसी बीच सरगी पूरी कर लें। दिल्ली में सूर्योदय सुबह 06:31 बजे होगा, इसलिए 06:31 बजे से पहले पानी पीकर व्रत का संकल्प लेना जरूरी है। एक बार सूर्योदय हो गया तो उसके बाद अन्न-जल ग्रहण करना वर्जित है। सरगी का समय सूर्योदय से जुड़ा है, इसलिए अपने शहर का सूर्योदय जरूर नोट कर लें।
दिल्ली - नोएडा: 06:31 AM, लखनऊ - कानपुर: 06:14 से 06:16 AM, पटना: 06:56 AM, वाराणसी - अयोध्या - गोरखपुर: 06:04 से 06:09 AM, जयपुर - कोटा: 06:32 से 06:34 AM, मुंबई - पुणे: 06:33 से 06:37 AM, कोलकाता: 05:39 AM, रांची - भुवनेश्वर: 05:47 से 05:52 AM, चंडीगढ़ - जम्मू: 06:35 से 06:45 AM बड़े शहरों से दूर रहने वाले लोग अपने स्थानीय पंचांग या मंदिर से सूर्योदय का समय कन्फर्म कर लें, क्योंकि 2-4 मिनट का अंतर आ सकता है। व्रत शुरू होने का समय: सुबह 06:31 AM (सूर्योदय के साथ), करवा चौथ पूजा मुहूर्त: शाम 05:38 PM से 06:56 PM तक (कुल 1 घंटा 17 मिनट।
चंद्रोदय समय: रात 08:17 PM (दिल्ली) - आपके शहर में 15 से 30 मिनट आगे-पीछे हो सकता है। व्रत की कुल अवधि: लगभग 13 घंटे 46 मिनट। शाम की पूजा इसी मुहूर्त में करें। इस दौरान 16 श्रृंगार कर करवा माता, भगवान शिव और पार्वती की पूजा करें और करवा चौथ व्रत कथा जरूर सुनें। सरगी व्रत के लिए ऊर्जा का काम करती है। जरूर खाएं: बादाम, काजू, किशमिश, अखरोट, ताजे फल जैसे अनार-सेब, दही, पनीर, फेनी या सेवईं खीर, नारियल पानी और सादा पानी भरपूर मात्रा में।
बिल्कुल न खाएं: ज्यादा तेल-मसाला वाला खाना, ज्यादा नमक, अचार, बहुत मीठी मिठाइयां, चाय-कॉफी ज्यादा मात्रा में। इससे दिन में प्यास और जलन बढ़ती है और व्रत तोड़ने का मन करता है। सरगी खाने के बाद दांत साफ करें, स्नान कर साफ कपड़े पहनें और हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प लें। दिन भर सुई, धागा, कैंची, चाकू जैसी नुकीली चीजों का इस्तेमाल न करें। यह व्रत अखंड सुहाग और पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है, इसलिए मन में सकारात्मक विचार रखें और शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देकर ही व्रत खोलें।
विषय




