मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

कार्तिक आर्यन ने करण जौहर के साथ अपने मतभेदों पर किया खुलासा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बिना

किसी गॉडफादर के इंडस्ट्री में अपनी सही जगह बनाने वाले कार्तिक आर्यन

फिलहाल फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ की वजह से चर्चा में हैं। वो 14 जून को फिल्म

के साथ दर्शकों से मिलने आ रहे हैं। इसलिए कार्तिक इस फिल्म का जमकर

प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में फिल्म

‘दोस्ताना-2’ छोड़ने को लेकर टिप्पणी की।

कार्तिक ने कहा, “वो बहुत

पुरानी बात हो गई। कई बार बहुत मिस कम्यूनिकेशन होता है और कई बार बहुत

चीजें रेशो से बाहर भी चली जाती हैं। ऐसी बातें लिखी जाती हैं, जिनका अलग

मतलब निकाला जाता है। किसी भी चीज को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है।”

वह

आगे कहते हैं, “मैं इन सब चीजों पर तब भी चुप था और अब भी हूं। मैं सिर्फ

100 पर्सेंट काम करता हूं। जब भी इस तरह की बातें मेरे कानों में आती हैं

तो मैं चुपचाप बैठ जाता हूं। मैं उन चीजों में ज्यादा घुसता नहीं हूं और ना

कुछ साबित करने से मुझे कुछ मिलता है।”

इस बीच सूत्रों के

मुताबिक कार्तिक और करण के बीच विवाद सुलझ गया है। 2023 में मेलबर्न का

भारतीय फिल्म महोत्सव में करण जौहर ने कार्तिक आर्यन की तारीफों के पुल

बांधे थे। उनकी फिल्मों की सराहना हुई।कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात

करें तो फिलहाल एक्टर कबीर खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म चंदू चैंपियन के

प्रमोशन में जुटे हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में 14 जून को रिलीज होगी।

इसके अलावा एक्टर के पास भूल भुलैया 3 फिल्म है, जिसमें उनके साथ तृप्ति

डिमरी और विद्या बालन मुख्य भूमिकाओं में हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें