मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

सारा अली खान से ब्रेकअप के बाद कार्तिक आर्यन बोले- प्यार के मामले में बदकिस्मत हूं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

अभिनेता

कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को लेकर चर्चा

में हैं। यह फिल्म 14 जून को रिलीज होने वाली है। कार्तिक अपनी प्रोफेशनल

लाइफ के अलावा अपनी लव लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इसी

बीच उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी लव लाइफ के बारे में बात की। उन्होंने

कहा है कि वह प्यार के मामले में बदकिस्मत हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनका

नाम सारा अली खान और अनन्या पांडे के साथ जोड़ा गया था, लेकिन वह सिंगल

हैं।

कार्तिक आर्यन ने आगे कहा कि मशहूर होने के बाद आप

बहुत कम लोगों से मिलते हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि आप काम में व्यस्त होते

हैं। आप खूब पैसा कमाते हैं, शोहरत पाते हैं, लेकिन एक बात पक्की है कि आप

प्यार नहीं खरीद सकते। मैं किसी को डेट नहीं कर रहा हूं। मुझे रोमांटिक

हीरो भी कहा जाता है, लेकिन प्यार के मामले में मैं बदकिस्मत हूं। मैं

चाहता हूं कि मुझे जब भी प्यार हो, सही व्यक्ति मिले।

लव आज

कल की शूटिंग के दौरान कार्तिक और सारा ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया

था, लेकिन आख़िरकार उनका ब्रेकअप हो गया। सारा ने कॉफी विद करण 8 में बिना

किसी का नाम लिए स्वीकार किया था कि वह कार्तिक को डेट कर रही हैं। इसके

बाद कार्तिक आर्यन ने एक इंटरव्यू में सारा का नाम लिए बिना कहा कि कोई

रिश्ता क्यों खत्म हुआ ये पब्लिक प्लेटफॉर्म पर चर्चा का विषय नहीं होना

चाहिए।

कार्तिक ने कहा कि उन्हें अपने पुराने रिश्ते के

बारे में बात करना पसंद नहीं है। साथ ही मैं ये भी बताना पसंद नहीं करता कि

ब्रेकअप क्यों हुआ। सारा से अलग होने के बाद उनका नाम ‘पति पत्नी और वो’

की शूटिंग के दौरान अनन्या पांडे के साथ जोड़ा गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें