मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

वीर सपूतों के अतुलनीय शौर्य का परिचायक "कारगिल विजय दिवस"

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ,। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आज पूरा देश कारगिल के

बलिदानियों को याद कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने भारतीय सेना

के जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि दी है।

मुख्यमंत्री योगी

आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स से शुक्रवार को पोस्ट कर लिखा

कि भारतीय सशस्त्र बलों के अदम्य शौर्य, अद्वितीय पराक्रम एवं अप्रतिम साहस

के प्रतीक 'कारगिल विजय दिवस' की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई। माँ

भारती के सम्मान और संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने हेतु अपना सर्वोच्च

बलिदान देने वाले अमर जवानों को नमन। भारतीय सेना की कर्तव्यनिष्ठा व त्याग

की भावना पर हमें गर्व है। जय हिंद।

उत्तर प्रदेश के उप

मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा कि माँ भारती के वीर सपूतों

के अतुलनीय शौर्य एवं बलिदान का परिचायक "कारगिल विजय दिवस" की वर्षगांठ

पर समस्‍त सेना के जवानों की वीरता एवं साहस को सादर नमन।

अकल्‍पनीय

शौर्य और साहस दिखाते हुए पाकिस्‍तान को धूल चटा कर मॉं भारती की रक्षा

में अपना अविस्‍मरणीय बलिदान देने वाले भारतीय सेना के जवानों को विनम्र

श्रद्धांजलि।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने

अद्भुत व अतुलनीय साहस और शौर्य का परिचय देने वाले माँ भारती के वीर

सपूतों को नमन किया है।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक लखनऊ में कहा

कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के साहस, शौर्य व स्वाभिमान को विश्व भर

में गौरवांवित करने की स्वर्णिम तिथि है। माँ भारती की आन-बान-शान की रक्षा

में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर बलिदानियों को कारगिल विजय दिवस

पर सादर नमन।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें