मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:41 · नई दिल्ली संस्करण

पति सैफ अली खान पर हुए हमले पर करीना कपूर की आयी पहली प्रतिक्रिया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर एक लुटेरे ने घर पर ही बीती रात हमला कर दिया। यह घटना गुरुवार सुबह 2.30 बजे मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर पर हुई। इस बार सैफ की लुटेरे से लड़ाई हो गई। लुटेरे ने सैफ पर चाकू से वार किया, जिससे उसकी बांह और रीढ़ की हड्डी गंभीर रूप से घायल हो गई। मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनकी सर्जरी हुई। इस मामले में सैफ की पत्नी एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने प्रतिक्रिया किया है।सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर करीना कपूर खान की टीम ने आधिकारिक बयान दिया है। “रात को सैफ अली खान और करीना कपूर खान के घर पर चोरी की कोशिश हुई। सैफ घायल हैं और उनका लीलावती अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिवार के अन्य सदस्य सुरक्षित हैं। हम मीडिया और प्रशंसकों से अनुरोध करते हैं कि वे इस मामले में धैर्य रखें और कोई अफवाह न फैलाएं, क्योंकि पुलिस जांच कर रही है। करीना कपूर खान की टीम ने एक बयान में कहा, आपकी चिंता के लिए आप सभी को धन्यवाद।सैफ अली खान को सुबह 3.30 बजे लीलावती अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी सर्जरी हुई। लुटेरे के हमले में उन्हें छह चोटें आईं, जिनमें से दो गहरी थीं। डॉक्टर ने बताया कि उनकी रीढ़ की हड्डी के पास चोट लगी है। सैफ की सफल सर्जरी हुई और वह फिलहाल रिकवरी रूम में हैं।रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार रात एक अज्ञात व्यक्ति अभिनेता सैफ अली खान के घर में घुस गया और उनके घरेलू नौकर से बहस करने लगा। बाद में जब सैफ ने बीच-बचाव कर उसे शांत कराने की कोशिश की तो उसने सैफ पर हमला कर दिया। इस घटना में सैफ घायल हो गए हैं, पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस हमले में सैफ के परिवार के अन्य सदस्य सुरक्षित हैं। फिलहाल मुंबई पुलिस इस मामले की तेजी से जांच कर रही है और पुलिस की एक टीम सैफ अली खान के घर पहुंच गई है। सैफ और करीना के घर के पास की कई तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें