मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

पहले ही दिन ही छा गई 'कांतारा चैप्टर 1', 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' को भी मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में जबरदस्त हलचल देखने को मिली। इस दिन दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई, एक तरफ दक्षिण भारतीय सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' और दूसरी तरफ बेहतरीन कलाकारों से सजी बॉलीवुड फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी'।

दोनों फिल्मों का प्रचार लंबे समय से किया जा रहा था और दर्शकों के बीच इनमें खासा उत्साह भी देखा गया था। खास बात यह भी रही कि दोनों फिल्मों ने एक ही दिन सिनेमाघरों का रुख किया, जिससे इनमें बॉक्स ऑफिस पर सीधी टक्कर देखने को मिली।

बात करें अगर ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' की, तो यह साल 2022 में आई हिट फिल्म 'कांतारा' का प्रीक्वल है।

इस बार भी फिल्म की कहानी लोकगाथाओं, संस्कृति और अध्यात्म से गहराई से जुड़ी हुई है। ऋषभ शेट्टी इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के साथ-साथ इसके निर्देशक भी हैं। उनके साथ फिल्म में रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया, जयराम और प्रमोद शेट्टी जैसे कलाकार नजर आए। फिल्म के ट्रेलर से ही इसके प्रति दर्शकों की उत्सुकता चरम पर थी और इसका असर ओपनिंग डे पर भी साफ दिखा।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'कांतारा चैप्टर 1' ने अपने पहले ही दिन 60 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की, जो 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग्स में से एक है।

वहीं अब बात करें अगर 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की तो, यह एक टिपिकल बॉलीवुड मसाला फिल्म है, जिसमें रोमांस, इमोशन और हल्की-फुल्की कॉमेडी का तड़का लगाया गया है। फिल्म में वरुण धवन, जाह्नवी कपूर और सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का जबरदस्त प्रचार और स्टारकास्ट मजबूत होने के बावजूद फिल्म को 'कांतारा चैप्टर 1' जैसी ओपनिंग नहीं मिल सकी।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने अपने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये की कमाई की। यह कमाई छुट्टी के दिन के हिसाब से औसत कही जा सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें