मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

टेनरी संचालक से हुई डेढ़ करोड़ की ठगी का मुकदमा दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
टेनरी संचालक से हुई डेढ़ करोड़ की ठगी का मुकदमा दर्ज

कानपुर। जाजमऊ थाने में टेनरी संचालक से हुई डेढ़ करोड़ की ठगी का मुकदमा पुलिस ने शुक्रवार देर रात दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई।पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि जाजमऊ निवासी तबरेज आलम माडल टेनर्स में पार्टनर है। उसने जाजमऊ थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वर्ष 2023 में अलीगढ़ निवासी जीशान ने उसे बताया कि वह खुद एक बूचड़खाने का निदेशक है और मीट निर्यात कारोबार करता है। इस कारोबार में निवेश के नाम पर अधिक लाभ दिलाने का वादा किया। उसके वादे के मुताबिक मैंने कंपनियों को माल भेजा। जीशान ने भुगतान किया। इसके बाद उसने गाजियाबाद की कंपनी के निदेशक अनूप बिष्ट के साथ मिलकर उनके साथ धोखाधड़ी कर लगभग 1.56 करोड़ रुपये हड़प ली। इस शिकायत पर जाजमऊ थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें