मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

कानपुर: सेहत से खिलवाड़ करने वाली कचरी फैक्ट्री में छापेमारी, 21 लाख का माल सीज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि अधिकारियों ने कार्रवाई के दौरान मौके से भरे सात सैंपल जांच को भेजे

कानपुर। होली के त्यौहार को देखते हुए मिलावटखोर लोगों के

स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने को पूरी तरह से तैयार हैं। ऐसे लोगों से निपटने

के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीमों ने कमर कस ली है।

मिलवाटखोरों के खिलाफ अभियान छेड़ते हुए जनपद में टीमों ने खाद्य सामग्री

बनाने वाले कारखानों, दुकानों आदि में छापेमारी कर सैम्पल लिए जा रहे हैं।

इसी

क्रम में एक बड़ी सफलता खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम के हाथ लगी

है। टीम ने अफीमकोठी क्षेत्र में एक पापड़-कचरी बनाने वाले कारखाने में

छापेमारी की। इस दौरान कारखाने में गंदगी और अव्यवस्था के बीच खाद्य

सामग्री बनते पाई गई। जांच के दौरान कारखाने में बनाई जा ही कचरी में मानक

से अधिक रंग प्रयोग करते पकड़ा गया। साथ ही खुले में बन रही कचरी को देख

वहां पर लाखों के खानपान सामग्री को सीज कर दिया।

खाद्य

सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक खाद्य आयुक्त विजय प्रताप सिंह ने बताया

कि अफीमकोठी इलाके में एक कचरी फैक्ट्री में जांच के दौरान भारी

अनियमित्ताएं मिली है। खानपान की वस्तुओं को खुले और गंदगी के बीच बनाया

जाते पकड़ा गया है। मौके से सात सैंपल लिए गए हैं। जिन्हें जांच के लिए लैब

भेजा गया है। वहीं मौके पर करीब 21 लाखों का माल सीज कर दिया गया है। जांच

आने के बाद फैक्ट्री नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अधिकारी ने

बताया कि सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ लगातार खाद्य सुरक्षा एवं

औषधि प्रशासन की टीमें कार्रवाई करती रहेंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें