मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

कानपुर में अधेड़ की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कानपुर,। नौबस्ता थाना क्षेत्र में बाईपास के पास शुक्रवार सुबह

एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को

कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद सीसीटीवी

फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज करके

आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण

रवीन्द्र कुमार ने बताया कि बर्रा थाना क्षेत्र के हनुमंत विहार निवासी हरी

करण सिंह (58) की शुक्रवार सुबह नौबस्ता बाईपास के पास एक व्यक्ति गोली

मारकर फरार हो गया। इस सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस टीम जान बचाने की

कोशिश में हरी करण को हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी कुछ देर

बाद मौत हो गई। इस संबंध में उसके परिवार को खबर दी गई। परिवार के लोग भी

अस्पताल पहुंचे और पुलिस टीम घटनास्थल के आसपास स्थित सीसीटीवी फुटेज खंगाल

रही है और लोगों से पूछताछ कर रही है। उसकी हत्या क्यों की गई और उसके

पीछे किसका हाथ है।

इस संबंध में परिवार के लोगों से बातचीत की जा

रही है। तहरीर मिलते ही हत्या का मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की

जाएगी। पुलिस की टीमें संदिग्ध की तलाश कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें