मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:18 · नई दिल्ली संस्करण

नियंत्रित कार पलटने से एक युवक की मौत, पांच घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नियंत्रित कार पलटने से एक युवक की मौत, पांच घायल

कानपुर कल्याणपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार भोर में अचानक एक कार हैंड ब्रेक लगाने के कारण अनियंत्रित हाेकर मोटर साइकिल एवं मंदिर में टकराते हुए पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में ले गई। जहां से एक की हालत नाजुक होने की वजह एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन राजेश कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में कल्याणपुर के लक्ष्मी अस्पताल के पीछे रहने वाले अभिषेक सेंगर (28) की मौत हो गई। जबकि हादसे में गंभीर रूप से घायल कुंवर नाहर पुत्र बृजेन्द्र सिंह सेंगर को रिजेन्सी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि कार में सवार अन्य चार लोग मामूली रूप से जख्मी हुए हैं।उन्हाेंने हादसे के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आज भोर में तेज गति से जा रही कार कल्याणपुर थाना क्षेत्र में अचानक हैंड ब्रेक लगाने की वजह से अनियंत्रित हो गई और मोटरसाइकिल और मंदिर से टकराते हुए पलट गई। हादसे के समय कार में छह लोग सवार थे। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने कार में फंसे सभी लोगों को स्थानीय लोगों सहयोग से बाहर निकाला तथा सभी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने अभिषेक सेंगर को मृत घोषित कर दिया और अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें