मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

अधिवक्ता कनिष्क मेहरोत्रा हत्याकांड का शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हरदोई। कोतवाली शहर के कनिष्क मेहरोत्रा हत्याकांड से संबंधित वांछित 25,000/ रुपये का पुरस्कार घोषित इनामिया अभियुक्त रामसेवक उर्फ लल्ला को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता कनिष्क मेहरोत्रा चर्चित हत्याकांड का शूटर लल्ला महावत को पुलिस मुठभेड़ में शुक्रवार देर रात गोली मारी गई। इस पर 25 हजार का पुलिस ने इनाम रखा था। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि कोतवाली शहर, टड़ियावां पुलिस, स्वाट टीम, एसओजी व सर्विलांस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।कोतवाली शहर पर पंजीकृत मुकदमा 486/24 धारा 61(2)/103(1) से संबंधित वांछित 25,000/- रुपये का पुरस्कार घोषित इनामिया अभियुक्त रामसेवक उर्फ लल्ला को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया।उल्लेखनीय है कि 30 जुलाई 2024 को अधिवक्ता कनिष्क मेहरोत्रा के घर में बने चेंबर में अज्ञात शूटरों द्वारा गोली मारकर उनकी हत्या कर देने के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश और वारदात के मुख्य शूटर लल्ला महावत को पुलिस ने घटना के दस दिन बाद शुक्रवार देर रात एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया । पुलिस और शातिर बदमाश के बीच हुई कई राउंड फायरिंग में बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लगी है। पुलिस की गोली लगने से घायल मुख्य शूटर को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें