मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

पथनको-मुकेरियां रोड पर फॉर्च्यूनर गाड़ी से 45 पेटी शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

धर्मशाला । पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ चलाये गये अभियान

के अन्तर्गत पठानकोट रोड पर एक फॉर्च्यूनर गाड़ी से वीरवार रात को अंग्रेजी

शराब की 45 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ

एक्साइज एक्ट के तहत पुलिस थाना डमटाल में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार

किया है।

एसपी पुलिस जिला नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि नशा माफिया

के खिलाफ हिल टोप मंन्दिर के साथ मुकेरियां-पठानकोट रोड़ पर यह बड़ी

कार्यवाही अमल में लाई गई। इस मामले में सन्नी पुरी पुत्र सतीश पुरी व

गौरव पुत्र रवि कुमार निवासी पठानकोट को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने

बताया कि यह अवैध शराब की खेप उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी नम्बर एचपी39-एफ-6684

से बरामद की गई। गाड़ी में 45 पेटी (540 बोतल) अग्रेजी शराब बरामद करने के

आरोप में दोनों आरोपियो के विरुद्ध पुलिस जिला नूरपुर के थाना डमटाल में

अभियोग आबकारी अधिनियम के अधीन पंजीकृत करके उन्हें गिरफतार किया गया है।

उपरोक्त मामले में नियमानुसार आगामी कार्यवाही अमल मे लाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि भविष्य मे भी नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध जिला पुलिस

नूरपुर का अभियान जारी रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें