मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:53 · नई दिल्ली संस्करण

कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल का सीआईएसएफ महिला पर फूटा गुस्सा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

अभिनेत्री

कंगना रनौत सांसद बनने के बाद एक केस की वजह से सुर्खियों में आ गईं। कल

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की एक जवान ने कंगना को थप्पड़ मारा। बाद में

उस सीआईएसएफ की महिला जवान को सस्पेंड कर दिया गया। इस पूरे मामले पर कंगना

की बहन रंगोली चंदेल ने अपना गुस्सा जाहिर किया है।

खालिस्तानी कहकर भड़कीं कंगना की बहन

कंगना

की बहन रंगोली चंदेल ने सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम स्टोरी में अपना

गुस्सा जाहिर किया है। वह लिखती हैं, “आप खालिस्तानी लोग इसी लायक हैं। आप

बस योजना बना सकते हैं और पीछे से हमला कर सकते हैं, लेकिन मेरी बहन मेहनती

है। इस पूरे मामले को कंगना ने अकेले ही संभाला, लेकिन पंजाब तेरा क्या

होगा। किसानों का आंदोलन खालिस्तानियों का अड्डा था। ये फिर साबित हुआ। हम

सभी को इसके खिलाफ आवाज उठानी होगी।”

कंगना को थप्पड़ लगाने

वाली सीआईएसएफ की महिला जवान को सस्पेंड कर दिया गया है। इसी मुद्दे की ओर

इशारा करते हुए रंगोली ने आगे लिखा कि, “उन्हें सस्पेंड करने से कोई खास

फर्क नहीं पड़ेगा। हो सकता है कि उसे खालिस्तानी लोगों से बड़ी रकम मिली

हो। उसे रिमांड पर लेना होगा।”

दरअसल, किसान आन्दोलन के

दौरान कंगना ने बयान दिया था कि लोग 100 रुपये लेकर किसान आंदोलन में शामिल

हुए। सीआईएसएफ की महिला जवान की मां ने भी किसान आंदोलन में हिस्सा लिया

था। कंगना के बयान से नाराज महिला जवान ने थप्पड़ मार दिया। उस वक्त कंगना

चंडीगढ़ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए जा रही थी। इसी दौरान यह घटना घटी। इसको

लेकर कंगना ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने महिला जवान

कुलविंदर कौर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें