मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लगा झटका

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' 2024 में जून महीने में रिलीज होने वाली थी लेकिन विवादों में घिर गई। आखिरकार कुछ सीन काटने के बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म को हरी झंडी दे दी। अब एक बार फिर ये फिल्म विवादों में फंस गई है। फिल्म 'इमरजेंसी' बांग्लादेश में प्रदर्शित नहीं किया जाएगा।बांग्लादेश में 'इमरजेंसी' नहीं दिखाई जाएगी। यह फैसला भारत और बांग्लादेश के बीच मौजूदा तनावपूर्ण संबंधों से जुड़ा है। भारत और बांग्लादेश दोनों के बीच तनावपूर्ण राजनीतिक संबंध हैं। 'इमरजेंसी' बांग्लादेश में बैन होने वाली पहली भारतीय फिल्म नहीं है। इससे पहले बांग्लादेश में 'पुष्पा 2' और 'भूल भूलैया 3' जैसी फिल्मों पर भी प्रतिबंध लगाया गया था। कंगना रनौत, अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, अशोक छाबड़ा, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, विशाख नायर और सतीश कौशिक अभिनीत 'इमरजेंसी' 17 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म की सीधी टक्कर अमन देवगन और राशा थडानी की आजाद से होगी। यह फिल्म राशा थडानी की पहली फिल्म है। कंगना की पिछली कुछ फिल्में फ्लॉप रही हैं। तो अब यह देखना दिलचस्प है कि फिल्म 'इमरजेंसी' बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें