मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

कल्पना सोरेन ने गिरिडीह के मांझीथान में मत्था टेक शुरू किया राजनीतिक सफर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गिरिडीह। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने गिरिडीह के मधुबन के मांझीथान पहुंचीं। मंत्री बेबी देवी, सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू समेत कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कल्पना सोरेन का स्वागत किया।मांझीथान पहुंचने के साथ पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का मधुबन मांझीथान के पुजारियों ने संथाली संस्कृति के अनुसार स्वागत किया और सिर पर संथाली संस्कृति की पहचान केंदू पता से बनी टोपी पहना कर सम्मानित किया। मौके पर कल्पना सोरेन ने मांझीथान में मत्था टेक कर सक्रिय राजनीति के लिए आशीर्वाद लिया।मोर्चा अध्यक्ष शिबू सोरेन ने पीरटांड़ के इसी कुड़को से महाजनी प्रथा के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत की थी। उसी धरती से कल्पना सोरेन अपने सक्रिय राजनीति जीवन की शुरुआत कर रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें