मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' ने पांचवें दिन 34.6 करोड़ रुपये का कारोबार किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फिल्म

‘कल्कि 2898 एडी’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। चार दिनों में

फिल्म ने जबरदस्त कमाई कर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फिल्म में प्रभास,

अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण की अहम भूमिका हैं।

प्रभास

की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता थी। टीजर और

ट्रेलर रिलीज होने के बाद दर्शक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

फिल्म आखिरकार रिलीज हो गई है और दर्शक इसे देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख

कर रहे हैं। नतीजा ये हुआ कि फिल्म ने महज चार दिनों में 300 करोड़ रुपये

का आंकड़ा पार कर लिया है।

‘कल्कि 2898 एडी’ की पांचवें दिन की कमाई

बॉक्स

ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक ‘कल्कि 2898 एडी’ ने अपनी रिलीज के

पांचवें दिन 34.6 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स

ऑफिस कलेक्शन 343.6 करोड़ रुपये हो गया है। अकेले हिंदी फिल्म ने 128 करोड़

की कमाई की है। 600 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म हिंदी, तमिल,

तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई है।

‘कल्कि 2898 एडी’ की कमाई

सैक्निल्क

के मुताबिक ‘कल्कि 2898 एडी’ ने रिलीज के पहले दिन 95 करोड़ रुपये की

शानदार कमाई की। रिलीज के दूसरे दिन देशभर में 54 करोड़ रुपये का कलेक्शन

किया। तीसरे दिन फिल्म ने देशभर में 64.5 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने

रविवार यानी चौथे दिन 84 करोड़ रुपये की कमाई की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें