मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

वरिष्ठ पत्रकार के. विक्रम राव के निधन पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
वरिष्ठ पत्रकार के. विक्रम राव के निधन पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने वरिष्ठ पत्रकार एवं इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. विक्रम राव के निधन पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा कि वरिष्ठ पत्रकार डॉ. के. विक्रम राव का निधन अत्यंत दुःखद एवं पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा कि देश के वरिष्ठतम और सम्मानित पत्रकार, इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. विक्रम राव के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। डॉ. राव का संपूर्ण जीवन निडर पत्रकारिता, सिद्धांतनिष्ठ विचारधारा और समाज के प्रति गहरी प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा। उन्होंने निष्पक्ष और निर्भीक लेखनी से पत्रकारिता जगत को एक नई दिशा दी।प्रभु श्रीराम जी से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने शोक संदेश में कहा कि देश के विख्यात पत्रकार, इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० के० विक्रम राव जी के निधन की अत्यंत दुःखद सूचना प्राप्त हुई। प्रभु श्रीराम जी पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की कृपा करें। ॐ शांति !

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें