के रवि कुमार स्कूली शिक्षा विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त
रांची: झारखंड सरकार ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार को सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। इस बाबत कार्मिक विभाग ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी है। मालुम हो कि कई अन्य आईएएस अधिकारियों को बदलने की तैयारी है. हालांकि चुनाव से पहले अधिकारियों का तबादला एक सामान्य प्रक्रिया है।





