मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:51 · नई दिल्ली संस्करण

बाइक सवार अपराधियों ने दो युवकों को मारी गोली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पलामू। जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के सदर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दो युवकों को गोली मार दी। गोली दोनों के पैर में लगी है। जख्मी हालत में युवकों को ईलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक ईलाज के बाद दोनों को बेहतर ईलाज के लिए रेफर कर दिया। घटना रात नौ बजे की है।सदर थाना क्षेत्र के अमानत नदी के पास सिंगरा खुर्द में वारदात हुई। जख्मी युवक उदित प्रसाद और मंटू चौरसिया चैनपुर थाना क्षेत्र के पथरा के रहने वाले हैं। दोनों युवक पंडवा से जुआ खेलकर वापस अपने घर चैनपुर के पथरा लौट रहे थे। युवकों से पूछताछ में पुलिस को पता लगा है कि बिसफुट्टा पुल से करीब डेढ़ किमी पहले सिंगरा खुर्द में अपराधियों ने पीछे से आकर दोनों युवकों की स्कूटी को रोका। गोली मारने वाले अपराधी बाईक पर सवार थे और उनकी संख्या दो थी।अपराधियों ने दोनों युवकों को रोका। फिर इनके पैर में गोली मारकर भाग निकले। दोनों युवकों से किसी तरह की लूटपाट नहीं हुई है। गोली लगने के बाद राहगीरों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद दोनों को इलाज के लिए एमआरएमसीएच में लाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर सदर एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद पुलिस टीम के साथ पहुंचें। एसडीपीओ मणिभूषण ने बताया कि पंडवा के एक घर में जुआ खेलकर लौटने के दौरान गोली मारी गई है। गोली मारने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। दोनों बैड एलिमेंट में शामिल रहे हैं। पुलिस का अनुसंधान जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें