मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस भेंगरा रिटायर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस भेंगरा रिटायर

रांची। झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस रत्नाकर भेंगरा शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। हाई कोर्ट में आज उनका अंतिम कार्यदिवस था। अंतिम कार्यदिवस के मौके पर हाई कोर्ट के सभी जस्टिस और एडवोकेट एसोसिएशन ने उन्हें यादगार विदाई दी।जस्टिस रत्नाकर भेंगरा ने वर्ष 1988 में न्यायिक क्षेत्र में वकील के रूप में करियर की शुरुआत की थी। वर्ष 2015 में उन्हें हाई कोर्ट का जज नियुक्त किया गया था। वर्ष 2017 में जस्टिस रत्नाकर भेंगरा को हाई कोर्ट का स्थायी जज नियुक्त किया गया था। एडवोकेट एसोसिएशन के विदाई समारोह में हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस समेत अन्य जस्टिस ने जस्टिस रत्नाकर भेंगरा को शुभकामनाएं दी। साथ ही एडवोकेट एसोसिएशन की अध्यक्ष और महासचिव ने उनके बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें