जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव बने झारखंड हाई कोर्ट के स्थायी जज
रांची,
31 जनवरी । एडिशनल जज प्रदीप कुमार श्रीवास्तव झारखंड हाई कोर्ट के
स्थायी जज होंगे। केंद्र सरकार ने जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव को
झारखंड हाई कोर्ट के स्थायी जज के पद पर नियुक्त किया है। इस संबंध में
विधि मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर दी है।
सुप्रीम कोर्ट
कॉलेजियम ने 18 जनवरी को जस्टिस श्रीवास्तव को स्थायी न्यायाधीश के रूप में
नियुक्त करने की सिफारिश की थी। कॉलेजियम के प्रस्ताव में कहा गया था कि
वो इस नियुक्ति के लिए उपयुक्त हैं।





