मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:53 · नई दिल्ली संस्करण

जुनैद खान और साई पल्लवी की रोमांटिक फिल्म 'एक दिन' का टीजर रिलीज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जुनैद खान और साई पल्लवी की रोमांटिक फिल्म 'एक दिन' का टीजर रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आमिर खान के बेटे जुनैद खान आने वाली फिल्म 'एक दिन' में जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाले हैं। मेकर्स ने शुक्रवार को फिल्म का टीजर जारी कर दिया है।

यह फिल्म आमिर खान प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले रिलीज की जाएगी। दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म में जुनैद के साथ साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री साई पल्लवी लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं, टीजर जारी होने के बाद दोनों कलाकारों की जोड़ी और उनकी केमिस्ट्री को खूब सराहा जा रहा है और फैंस साई को हिंदी सिनेमा में देखने के लिए काफी उत्साहित भी नजर आ रहे हैं।

आमिर खान प्रोडक्शन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का टीजर जारी किया।

उन्होंने इसके लिए लिखा, "कुछ कहानियों को समय की जरूरत नहीं होती। 'एक दिन' सिर्फ सिनेमाघरों में देखें – 1 मई 2026 से।"

टीजर में जुनैद और साई पल्लवी साथ में नजर आ रहे हैं। इसकी कहानी प्यार, सपनों और जज्बातों से भरी हुई दिखाई गई है।

इसकी शुरुआत एक आईने के सीन से होती है, जहां दोनों एक दूसरे को देखते हैं। शुरुआत में जुनैद साई से कहते हैं, "तुम्हारी मुस्कुराहट मुझे बहुत अच्छी लगती है, मीरा।

तुम्हारा दिल जीतूंगा या नहीं, ये नहीं पता।"

इसके बाद कुछ यादगार पल दिखाए जाते हैं, जिनके बैकग्राउंड में यादगार म्यूजिक चलता है।

इसके टीजर के आखिरी में दोनों बर्फीली वादियों में एक दूसरे के साथ घूमते हुए नजर आते हैं, जिसमें साई जुनैद से कहती हैं, "फिल्मों में कितना जादू होता है न, कितना मैजिकल है, मगर असल जिंदगी में कभी ऐसा नहीं होता।" इसका जवाब देते हुए जुनैद कहते हैं, "कभी-कभी होता है जादू।"

आमिर के प्रोडक्शन के बैनर तले फिल्म 'एक दिन' का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है। साथ ही आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें