मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

जेएसएससी-सीजीएल पेपर लीक मामला : सीआईडी ने दो आरोपितों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जेएसएससी-सीजीएल पेपर लीक मामला : सीआईडी ने दो आरोपितों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

रांची। झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमिशन (जेएसएससी) - कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) परीक्षा पेपर लीक मामले में क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) ने दो आरोपितों के विरुद्ध अपनी जांच पूरी करते हुए चार्जशीट दाखिल कर दी है। सीआईडी ने आरोपित गौरव कुमार और अभिलाष कुमार के खिलाफ वैज्ञानिक साक्ष्य और अन्य सबूत भी कोर्ट में पेश किये हैं। इन दोनों के साथ इस मामले में और किसकी सहभागिता थी, इसकी भी जानकारी चार्जशीट में दी गयी है।हालांकि, सीआईडी की चार्जशीट पर कोर्ट ने अब तक संज्ञान नहीं लिया है। लेकिन कोर्ट जल्द ही चार्जशीट पर संज्ञान लेकर अन्य आरोपितों के विरुद्ध समन जारी कर सकता है। इससे पहले इसी महीने गौरव कुमार और अभिलाष की जमानत याचिका रांची सीआईडी की विशेष कोर्ट ने खारिज की थी।उल्लेखनीय कि पिछले वर्ष यानि 2024 में 21 और 22 सितंबर को राज्य के सभी जिलों में जेएसएससी- सीसजीएल परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की गयी थी। इसमें कथित रूप से सीजीएल परीक्षा के अभ्यर्थियों के साथ धोखाधड़ी और दिग्भ्रमित करके प्रश्नपत्र देने के नाम पर धन उगाही का मामला सामने आया था। सीआईडी के अनुसंधान में यह पता चला कि परीक्षा के पूर्व ही एक गिरोह के सदस्य ने अभ्यार्थियों को सीजीएल पेपर के प्रश्नों को देने के नाम पर धन उगाही की है। अब तक इस केस में आधा दर्जन से ज्यादा आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें