मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:54 · नई दिल्ली संस्करण

जेपीएससी भर्ती परीक्षा मामला: CID ने 20 से अधिक ठिकानों पर मारे छापे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जेपीएससी भर्ती परीक्षा मामला: CID ने 20 से अधिक ठिकानों पर मारे छापे

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में अनियमितताओं की जांच कर रही राज्य सीआईडी ने सोमवार सुबह से बड़ी कार्रवाई शुरू की है। एजेंसी की अलग-अलग टीमों ने रांची, धनबाद, बोकारो, देवघर, गोड्डा, रामगढ़, हजारीबाग, पलामू समेत कई जिलों में 20 से अधिक ठिकानों पर एक साथ दबिश दी।

इनमें रांची के धुर्वा और नामकुम क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों पर संचालित कुछ कोचिंग संस्थानों और उनसे जुड़े लोगों के ठिकाने भी शामिल हैं। छापेमारी उन व्यक्तियों और संस्थानों पर की जा रही, जिनके नाम अब तक की जांच में सामने आए हैं या जिनके परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े होने की आशंका है।

जांच टीमों ने कई स्थानों से दस्तावेज, कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल फोन, डिजिटल स्टोरेज डिवाइस और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की। कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य भी अपने कब्जे में लिए गए हैं, जिनका फोरेंसिक विश्लेषण कराया जाएगा।

इससे पहले सीआईडी ने जेपीएससी कार्यालय और परीक्षा कराने वाली एजेंसी टीडीपीएल के दफ्तर में छापेमारी कर परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड जब्त किए थे। जांच के दौरान अब तक आयोग और परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनसे पूछताछ के आधार पर ही जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है।

इसी सिलसिले में जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्य सचिव एल. ख्यांगते से भी कई चरणों में पूछताछ की जा चुकी है। उन्हें सोमवार को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। जांच एजेंसी परीक्षा संचालन, प्रश्नपत्र प्रबंधन, मूल्यांकन प्रक्रिया और अन्य पहलुओं से जुड़े तथ्यों की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

बरामद दस्तावेजों और डिजिटल डेटा के विश्लेषण के आधार पर आने वाले दिनों में मामले में नए खुलासे हो सकते हैं और कई लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद अभ्यर्थियों ने परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर आंदोलित हैं।

इस मामले को लेकर रांची में छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है और परीक्षा रद्द कर निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें