मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

जेपीएससी ने निकाली 170 रेंजर और 78 सहायक वन संरक्षक की वेकैंसी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची, । वन विभाग में झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने बड़े

पैमाने पर वेकैंसी निकाली है। नियुक्ति की प्रक्रिया 29 जुलाई से शुरू हो

रही है। जेपीएससी ने वन क्षेत्र पदाधिकारी के 170 पद और सहायक वन संरक्षक

के 78 पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दोनों पदों के लिए 29

जुलाई से 10 अगस्त तक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगा गया है। इसके लिए

योग्यता, उम्र सीमा, आरक्षण मापदंड आदि आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस

भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी विस्तार से जेपीएससी की वेबसाइट

पर देख सकते हैं। ं

जेपीएससीने पीटी परीक्षा की तारीख की घोषणा कर

दी है। वन क्षेत्र पदाधिकारी और सहायक वन संरक्षक के पद के लिए 18 अगस्त को

प्रारंभिक परीक्षा ली जाएगी। वन क्षेत्र पदाधिकारी की परीक्षा सुबह दस बजे

से 12 बजे तक आयोजित होगी। वहीं, सहायक वन संरक्षक की परीक्षा दोपहर दाे

बजे से चार बजे तक आयोजित की जाएगी। पीटी में ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे जो

सामान्य अध्ययन से जुड़े 150 अंकों का होगा।

आयोग के द्वारा

निर्धारित पदों के 10 गुणा से कम अभ्यर्थी होने पर सीधे मुख्य परीक्षा लेने

की घोषणा की गई है। इसमें चयन के लिए अभ्यर्थियों को प्रारंभिक परीक्षा,

मुख्य परीक्षा, साक्षात्कार शारीरिक परीक्षण, चिकित्सीय परीक्षण से गुजरना

होगा। दोनों पदों के लिए कृषि, कृषि अभियांत्रिकी, जंतु विज्ञान, गणित,

भूगर्भ शास्त्र, भौतिकी, पशुपालन व पशु चिकित्सा विज्ञान, रसायन विज्ञान,

पर्यावरण विज्ञान में से किसी एक में स्नातक या सिविल, मैकेनिकल केमिकल में

किसी एक में इंजीनियरिंग की डिग्री होना अनिवार्य है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें