मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

जेपी पटेल ने कांग्रेस में शामिल होकर आत्मघाती कदम उठाया: अमर बाउरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,

20 मार्च। नेता प्रतिपक्ष और चंदन क्यारी विधायक अमर कुमार बाउरी

ने बुधवार को मांडू विधायक जेपी पटेल के कांग्रेस का दामन थामने पर

प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सभी राजनेता अपने हिसाब से राजनीति करते है।

कोई व्यक्तिगत हित के लिए राजनीति करते हैं तो कोई राष्ट्रहित के लिए।

जेपी

पटेल एक परिवार को मजबूत करने के लिए कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इस

पार्टी की तुलना में भाजपा में शामिल होने वाले नेता राष्ट्र को मजबूत करने

के लिए शामिल होते हैं। साथ ही उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने को जेपी

पटेल का आत्मघाती कदम बताया। उन्होंने कहा कि जेपी पटेल के जाने का भाजपा

फायदा और नुकसान नहीं सोच रही। भाजपा अपने विचारधारा के साथ आगे बढ़ रही है,

जो भी इस विचारधारा के साथ जुड़ा है। वह जरूर आगे बढ़ा है।

राज्यसभा

सदस्य और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने जेपी पटेल प्रकरण

पर कहा कि यही लोकतंत्र की खूबसूरती है। जेपी पटेल को उनकी ओर से

शुभकामनाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि हजारीबाग सीट से भाजपा प्रत्याशी मनीष

जायसवाल का चुनाव जीतना तय है। जेपी पटेल वहां जोर लगाकर देख लें। भाजपा

कैडर आधारित पार्टी है। किसी एक विधायक के आने और जाने से पार्टी को कोई

फर्क नहीं पड़ता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें