पत्रकार पीवी रामानुजम ने की आत्महत्या, शोक की लहर
रांची। रांची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित अफसर कॉलोनी स्थित आवास में समाचार एजेंसी पीटीआई के ब्यूरो चीफ पीवी रामानुजम ने आत्महत्या कर ली।
गुरुवार सुबह शव देखने के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ब्यूरो चीफ का दफ्तर और आवास एक ही जगह था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है । आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया हैं। आत्महत्या की सूचना मिलते ही पत्रकारों में शोक की लहर है। रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश सिंह, सचिव अखिलेश सिंह और हिंदुस्थान समाचार के ब्यूरो चीफ सबा एकबाल,
वरिष्ठ पत्रकार बिनय कुमार, चन्दन मिश्रा आदि ने गहरी संवेदना प्रकट की है।





