मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

जौनपुर में पत्रकार आशुतोष हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुंबई में गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जौनपुर,। जनपद में शाहगंज कोतवाली थाना अंतर्गत इमरानगंज बाजार में

बीते सोमवार 13 मई को पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव गोली मारकर हत्या कर दी गई

थी। इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुंबई में गिरफ्तार करने का

दावा किया है।

क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने बुधवार

को बताया कि आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या के बाद से दो टीमें लगातार

हत्यारों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई थी। इस बीच जांच में मुख्य

आरोपी के बारे में महाराष्ट्र में होने की जानकारी मिली। उसकी गिरफ्तारी के

लिए पुलिस टीम को महाराष्ट्र भेजा गया। टीम ने महाराष्ट्र पुलिस के सहयोग

से आरोपी सबरहद गांव निवासी जमीरउद्दीन कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

फिलहाल आरोपी को भीमण्डी थाने में रखा गया है। ट्रांजिट रिमांड पर लेकर

उसे जौनपुर लाने की कार्रवाई की जा रही है। यहां आने के बाद न्यायालय के

समक्ष पेश कर उसे पूछताछ के लिए डिमांड पर लिया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी के

ऊपर 16 मुकदमे दर्ज हैं तथा कुख्यात गो तस्कर हैं।

सीओ शाहगंज ने

बताया की आरोपी के जौनपुर आने और न्यायालय से रिमांड मिलने के बाद आशुतोष

की हत्या किन कारणों के चलते की गई, इसका खुलासा पूछताछ में साफ हो सकेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें