मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

जॉली एलएलबी 3 टीजर : कोर्टरूम में भिड़े 'जगदीश' और 'जगदीश्वर', फैंस ने कहा- कॉमेडी ब्लॉकबस्टर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। एक बार फिर से दर्शकों को हंसाने के लिए जॉली आ चुका है। खास बात है कि कोर्ट रूम में इस बार जज सुंदर लाल त्रिपाठी के सामने केस की पैरवी करते एक नहीं, बल्कि दोनों जॉली नजर आएंगे। निर्माताओं ने मंगलवार को 'जॉली एलएलबी 3' फिल्म का टीजर जारी कर दिया है, जिसमें अक्षय कुमार, अरशद वारसी के साथ ही सौरभ शुक्ला की भी कमाल की कॉमिक टाइमिंग नजर आई।

अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ के 1 मिनट 30 सेकंड के टीजर में कॉमेडी और कोर्टरूम ड्रामा का मजेदार तड़का देखने को मिला। यह फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी है, जिसका निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है। यह 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

टीजर में अरशद वारसी (जगदीश त्यागी उर्फ जॉली) और अक्षय कुमार (जगदीश्वर मिश्रा उर्फ जॉली) के बीच कोर्टरूम में तीखी नोक-झोंक देखने को मिलती है। दोनों जॉली की खींचतान के बीच जज सुंदरलाल त्रिपाठी (सौरभ शुक्ला) परेशान नजर आते हैं। टीजर की शुरुआत में जज, अरशद से कहते हैं, "आपका गुस्सा कम हुआ या नहीं?" तो वह कहते हैं, "मैं बदल गया हूं, माय लॉर्ड!" जिसके जवाब में अक्षय तंज कसते हैं और कहते हैं कि वे असली जॉली हैं।

कोर्टरूम में दोनों जॉली के खींचतान से परेशान सौरभ शुक्ला का मजेदार डायलॉग, “हे भगवान, ये दोनों जॉली मेरी जिंदगी बर्बाद करने आए हैं!” टीजर का हाईलाइट है, जो उनकी कॉमिक टाइमिंग को दिखाता है।

‘जॉली एलएलबी 3’ में अक्षय कुमार और अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला के अलावा हुमा कुरैशी (पुष्पा पांडे मिश्रा) और अमृता राव (संध्या त्यागी) भी अपनी भूमिकाओं के साथ वापसी कर रही हैं।

फिल्म का निर्माण स्टार स्टूडियोज, कंगड़ा टॉकीज और केप ऑफ गुड फिल्म्स ने मिलकर किया है। सुभाष कपूर ने न केवल निर्देशन, बल्कि फिल्म की कहानी भी लिखी है, जो सामाजिक मुद्दों पर आधारित है और कॉमेडी के साथ गंभीर विषयों को पर्दे पर पेश करने के लिए तैयार है। फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म साल 2013 में आई थी, जिसमें अरशद और दूसरी साल 2017 में आई थी, जिसमें अक्षय मुख्य भूमिका में थे।

इस बार दोनों का आमना-सामना दर्शकों के लिए दोगुना मनोरंजन लाने का वादा करता है। सौरभ शुक्ला की जज की भूमिका दोनों फिल्मों में दर्शकों की पसंदीदा रही है। टीजर को यूट्यूब, इंस्टाग्राम और एक्स पर खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस इसे 'कॉमेडी ब्लॉकबस्टर' बता रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें