मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:43 · नई दिल्ली संस्करण

हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ के विरोध में दुमका में सड़क पर उतरे झामुमो कार्यकर्ता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

दुमका। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जमीन घोटाले मामले में ईडी की पूछताछ के लिए समन भेजने के खिलाफ झामुमो कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बंद का आह्वान किया। बंद को सफल बनाने को लेकर झामुमो कार्यकर्ता शनिवार की सुबह से ही समर्थकों के साथ सड़क पर उतरे दिखे। कार्यकर्ता मुख्यमंत्री से पूछताछ का विरोध करते हुए ईडी पर सवाल खड़ा कर रहे थे।

कार्यकर्ताओं ने नगर भ्रमण कर व्यवसायी एवं आम लोगों से दुमका बंद में सहयोग की अपील की। शहर की सभी दुकान एवं प्रतिष्ठान बंद रही। बंद का मिलाजुला असर रहा। झामुमो नेता अब्दुल सलाम ने कहा कि ईडी द्वारा सीएम से पूछताछ के बाद सीएम को 10वां समन जारी करना ईडी की मनसा पर सवाल खड़े करता है। कहीं न कहीं सरकार को परेशान करने की नीयत से ही केंद्र सरकार के इशारे पर पुनः समन जारी किया गया है।

उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में लगातार सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी को सीएम आवास में पूछताछ के लिए बुलाया था। ईडी अधिकारियों ने उनसे लंबी पूछताछ की थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें