मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ के लिए झामुमो कार्यकर्ताओं ने की भगवान शिव की पूजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ के लिए झामुमो कार्यकर्ताओं ने की भगवान शिव की पूजा

पूर्वी सिंहभूम। राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना में पूरे राज्य भर में दुआएं की जा रही हैं। इसी क्रम में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की जिला संयोजक मंडली की ओर से साकची के पुराना कोर्ट स्थित श्रीश्री चंद्रमोलेशबर कचहरी बाबा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।बताया गया कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन पिछले कई दिनों से अस्वस्थ हैं और दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए झामुमो नेताओं, कार्यकर्ताओं और झारखंड आंदोलनकारियों ने भगवान शिव की विधिवत पूजा कर प्रार्थना की। इस अवसर पर शिवलिंग पर जलाभिषेक, पुष्प अर्पण और आरती की गई। मंत्रोच्चार के बीच उपस्थित लोगों ने गुरुजी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और भगवान से उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए आशीर्वाद मांगा।पूजा-अर्चना के बाद कार्यकर्ताओं ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन न केवल झारखंड के संस्थापक नेताओं में से एक हैं बल्कि वे राज्य की आत्मा और पहचान भी हैं। पूरा झारखंड उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है।इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य प्रमोद लाल, शेख बदरुद्दीन, झारखंड आंदोलनकारी अजय रजक, खुद्द उरांव, अरुण प्रसाद, मोहम्मद सामड, हरदेव सिंह, मिंटू धर चौधरी, नंदलाल लोहार, संदीप चक्रवर्ती सहित अन्य उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें