तीर धनुष से लैश जेएमएम कार्यकर्ता पहुंचे सीएम हाउस, लगातार कर रहे नारेबाज
तीर धनुष से लैश जेएमएम कार्यकर्ता पहुंचे सीएम हाउस, लगातार कर रहे नारेबाज
रांची : ईडी की टीम थोड़ी देर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ करने के लिए सीएम हाउस पहुंचेगी ।ईडी की टीम को सीएम से पूछताछ के लिए 1 बजे सीएम हाउस पहुंचेगी।वहीं सत्ता पक्ष के सभी मंत्री और विधायक धीरे-धीरे सीएम हाउस में जुटने लगे हैं। मंत्री जोबा मांझी और खिजरी विधायक राजेश कच्छप सीएम हाउस आ चुके हैं। महाधिवक्ता राजीव रंजन भी सीएम हाउस पहुंचे हैं। वहीं इस दौरान किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है।
एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा भी सीएम हाउस पहुंच गये हैं। उन्होंने सीएम हाउस के बाहर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल ली है।बता दें कि सीएम हाउस के सामने जेएमएम कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया है। जेएमएम कार्यकर्ता ईडी, केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।वे तीर धनुष लेकर सीएम हाउस तक पहुंच गये हैं। जेएमएम कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। सीएम हाउस के सामने जेएमएम कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़ती जा रही है।





