मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

झामुमो ने मंईयां सम्मान योजना की राशि बढ़ाने को लेकर निकाला विजय जुलूस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झामुमो ने  मंईयां सम्मान योजना की राशि बढ़ाने को लेकर निकाला विजय जुलूस

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा ( झामुमो) रांची जिला समिति ने मंगलवार को मंईयां सम्मान योजना की राशि बढ़ाने को लेकर विजय जुलूस निकाला। झारखंड सरकार की महत्वपूर्ण योजना मंईयां सम्मान योजना को 1000 से बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया गया है। रांची जिला स्कूल से अलबर्ट एक्का चौक तक विजय जुलूस निकाल कर हेमंत सरकार को धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर झामुमो रांची जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम ने कहा यह योजना मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने यहां की बेटियां, बहनों और महिलाओं के लिए बहुत ही संवेदनशील होकर सोचा और उन्हें मुख्य धारा से जुड़ने के लिए 2500 रुपए की सम्मान राशि की योजना देने का काम किया। मंईयां सम्मान योजना की तीन किस्त राज्य की 52 लाख से भी अधिक महिलाओं के खाते मे जा चुकी है और इसी दिशा मे उन्हें सशक्त करने के लिए 2500 की सम्मान राशि महिलाओं को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जो कहते हैं वो करते हैं, भाजपा की तरफ फर्जी घोषणा और योजना नहीं लाते। विजय जुलूस में केंद्रीय सदस्य समनूर मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, जनक नायक, बीरू साहू, कलाम आजाद, रामानन्द बेदिया,सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नयन तारा उरांव, उपाध्यक्ष राखी देवी, अंशु लकड़ा, कोषाध्यक्ष उषा उरांव सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें